फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Golu wrestler defeated Sunil and won the wrestling worth four thousand rupees

Mirzapur News: सुनील को चित कर गोलू पहलवान ने जीती चार हजार की कुश्ती

Fri, 29 Aug 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Golu wrestler defeated Sunil and won the wrestling worth four thousand rupees
कौड़ियाकला गांव में दंगल में दांवपेंच आजमाते पहलवान।- सोशल मीडिया
अदलहाट। कौड़िया कला गांव में बुधवार को तीज के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दूर- दराज से पहलवानों ने प्रतिभाग किया। चार हजार की कुश्ती गोलू पहलवान हाजीपुर ने जीती। हाजीपुर के चीनी पहलवान पर ग्यारह हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था, लेकिन किसी पहलवान के हाथ न मिलाने पर आयोजक ने सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चार हजार रुपये इनाम की कुश्ती गोलू पहलवान हाजीपुर तथा सुनील भटरिया के बीच हुई। गोलू पहलवान ने कुश्ती जीती। डेढ़ हजारी की कुश्ती बलदाऊ अहरौरा व सुनील भटरिया के बीच हुई। कुश्ती बराबरी पर छूटी। एक हजार तीन सौ की कुश्ती पखंडू हाजीपुर व सोनू मिर्जापुर के बीच हुई। विजेता पखंडू हाजीपुर रहे। 16 जोड़ी कुश्ती हुई। निर्णायक डाॅ. नाहर सिंह व लटकू पहलवान तथा उद्घोषक पारसनाथ यादव रहे। आयोजक कौड़िया कला के प्रधान कमलेश सिंह ने आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। भाकियू के प्रदेश महामंत्री प्रहलाद सिंह, प्रेम नारायण सिंह, मन्नू चौहान, ओम प्रकाश, रामधनी पांडेय, देवराज, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed