{"_id":"630d173fbf257f4fb47618bf","slug":"give-a-better-environment-to-the-entrepreneurs-by-removing-the-problems-of-the-industrial-sector-mirzapur-news-vns671573287","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर कर उद्यमियों को दें बेहतर माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर कर उद्यमियों को दें बेहतर माहौल
विज्ञापन
अधिकारी उद्योग व उद्यमियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कर उन्हें बेहतर माहौल उपलब्ध कराएं। पुलिस अधिकारी भी उद्यमियों की कानून व्यवस्था से जुड़े मसलों का त्वरित समाधान कराने की कोशिश करें।
ये निर्देश मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को पथरहिया स्थित आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु में दिए। बैठक में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के उद्यमियों ने मंडलायुक्त के समक्ष औद्योगिक क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को उठाया और निराकरण की मांग की। उद्यमियों ने यातायात और बिजली संबंधी समस्याओं को उठाया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक मेें डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने उद्यमियों को कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया। उद्यमी राजकुमार सिंह ने बताया कि चिट फंड विभाग का कार्यालय वाराणसी में है। इसके चलते उद्यमियों को आवागमन में समस्या होती है। अनुरोध किया गया कि विभागीय कर्मचारी सप्ताह में तीन दिन मिर्जापुर में भी उपलब्ध रहें। ताकि उनके जरूरी कार्य यहीं पर हो सकें। भदोही के उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने का मसला उठाया। इस पर मंडलायुक्त को जल निगम को नाली बनवाने का निर्देश दिया। इससे पहले पंप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। उद्यमियों ने माधोसिंह में यातायात जाम की समस्या का भी जिक्र किया और ओवरब्रिज का निर्माण जल्द कराने की मांग की। मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी और रेलवे से जुड़े अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। खमरिया में 18 घंटे से भी कम बिजली मिलने की शिकायत की गई। सोनभद्र में निवेश मित्र पोर्टल को लेकर एनटीपीसी का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया।
उधर, बैठक में मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों के लीड बैंक प्रबंधकों को समन्वय स्थापित कर उद्योग लगाने के लिए लघु व मध्यम उद्यमियों को ऋण वितरित कराने की हिदायत दी। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि जनपद मिर्जापुर में 74 लोगों ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जबकि 84 आवेदन पत्र आए हैं। इसमें से 12 आवेदन पत्र स्वीकृत कर पांच लोगों को ऋण वितरित किए गए हैं। इसी प्रकार जनपद भदोही में 48 लक्ष्य की तुलना में 62 प्रार्थना पत्र आए हैं। इनमें से 14 स्वीकृति हुए हैं और पांच को ऋण दिए गए हैं। सोनभद्र में 44 लक्ष्य की तुलना में 104 प्रार्थना पत्र आए हैं। इनमें से नौ स्वीकृत हुए हैं और चार को ऋण वितरित किया गया है। इसी प्रकार ओडीओपी के तहत मिर्जापुर में 52 लक्ष्य की तुलना में 65 प्रार्थना पत्र आए हैं। इनमें से 13 को स्वीकृति प्रदान कर छह को ऋण वितरित किए गए हैं। भदोही में 124 लक्ष्य की तुलना में 86 आवेदन आए। इनमें से 20 स्वीकृत किए गए और 13 को ऋण वितरण किए गए हैं। सोनभद्र में 06 लक्ष्य की तुलना में 18 प्रार्थना पत्र आए हैं। इसमें से दो को स्वीकृति की गई।