फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl drowned in ganga during went to bathe with friends in Mirzapur

Mirzapur: सहेलियों के साथ गंगा स्नान करने गई बालिका डूबी, कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव; परिवार में कोहराम

Thu, 23 May 2024 12:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 23 May 2024 12:15 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में गुरुवार की सुबह एक बालिका के गंगा में डूबने की खबर से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस की मदद से बालिका की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Girl drowned in ganga during went to bathe with friends in Mirzapur
Mirzapur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर स्थित राम गया घाट पर गुरुवार की सुबह सहेलियों के साथ गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से दो बालिकाएं डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बालिका को बचाया, दुसरी गंगा में समा गई। बालिका की गंगा में डूबने की सूचना गांव में पहुंची तो बस्ती के सैकड़ों लोगों की भीड़ गंगा किनारे पहुंच गई। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की मदद से करीब दो घंटे बाद बालिका का शव गंगा नदी से गोताखोरों ने ढूंढ लिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
क्षेत्र के शिवपुर निषाद बस्ती निवासी कुमारी पायल (10) पुत्री शंकर निषाद अपने सहेलियों के साथ गंगा स्नान करने के लिए गई हुई थी। गंगा स्नान करते समय कुमारी समेत दो बालिका डूबने लगीं। राधिका (08) पुत्री सुरेश निषाद को बचा लिया गया, लेकिन पायल निषाद गहरे पानी में डूब गई। करीब दो घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने बालिका का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस बोली

Girl drowned in ganga during went to bathe with friends in Mirzapur
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि सहेलियों के साथ गंगा स्नान करने गई बालिका डूब गई थी। शव गंगा नदी से बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। 


  
तीन भाइयों की इकलौती बहन थी कुमारी 
शिवपुर राम गया घाट निषाद बस्ती निवासी कुमारी पुत्री शंकर निषाद अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। सबसे बड़ा भाई प्रल्हाद निषाद (12), अनुज निषाद (08), रामेश्वर निषाद (06) पुत्र हैं। मृत बालिका सिद्ध पीठ विद्या मंदिर शिवपुर बेदउर गांव की कक्षा चार की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed