फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl dies due to drowning while taking bath in canal

नहर में नहाते समय डूबने से बालिका की मौत

Fri, 12 Aug 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to drowning while taking bath in canal
रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने मायके आई बहन की पुत्री बृहस्पतिवार को दोपहर में लतीफपुर नहर में नहाने के दौरान डूब गई। जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन कर मासूम को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम नहीं कराने का प्रार्थना पत्र देकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ के नदीहार गांव निवासी मौसमी देवी पत्नी चंद्रशेखर प्रसाद अपने भाई को राखी बांधने के लिए बुधवार की शाम लतीफपुर गांव स्थित मायके पहुंची थीं। बृहस्पतिवार को उनकी सात वर्ष की पुत्री अंकिता दो अन्य बच्चों के साथ घर से 20 मीटर की दूरी पर स्थित लखनिया दरी से अहरौरा जलाशय को निकली लतीफपुर नहर में नहाने चली गई। इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से तीनों बच्चे डूबने लगे। हाथ-पैर मार कर किसी तरह दो बच्चे किनारे पहुंच कर डूबने से बचे, परंतु छोटी बच्ची अंकिता अपने को बचा नहीं सकी। वह नहर के गहरे पानी में डूब गई। ननिहाल के लोगों को जब हादसे की जानकारी हुई तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचे नहर में खोजबीन शुरू की। खोजबीन कर बालिका को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। पंचनामा के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed