फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get hand pumps repaired in villages, deliver water tankers

Mirzapur News: गांवों में हैंडपंपों की मरम्मत कराएं, पानी के टैंकर पहुंचाएं

Thu, 15 May 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Get hand pumps repaired in villages, deliver water tankers
मिर्जापुर। ब्लाॅक कार्यालयों में बुधवार को हुई साप्ताहिक बैठक में जल संरक्षण और पानी के संकट से निपटने की रणनीति बनाई गई। खंड विकास अधिकारियों ने गांवों में हैंडपंपों की मरम्मत कराने और टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा, पीएम और सीएम आवास, सामुदायिक शौचालयों काम काम तेजी से पूरा कराने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सिटी ब्लॉक कायलय में हुई बैठक में बीडीओ मुनीश कुमार सिंह ने जल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने लोहंदी नदी से जुड़ी ग्राम पंचायतों के सचिवों को कार्य योजनाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने पीएम, सीएम आवास में लापरवाह बरतने वाले सचिवों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लॉक के बीडीओ हरिओम गुप्ता ने मनरेगा, पेयजल, पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री, शौचालय, आवास, पेय जल आदि विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, मनरेगा कार्यों की खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने ग्राम सचिव अछैबर नाथ यादव, दीक्षा शुक्ला व लल्लू राम भारती को चेतावनी दी। बैठक में एडीओ पंचायत केके सिंह, एडीओ एजी विनोद कुमार, महेंद्र कुमार पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेहरा ब्लॉक कार्यालय में आयोजित बैठक में बीडीओ शरद कुमार सिंह ने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेंटर, विंध्य स्वच्छता स्मार्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा की। बीडीओ ने पेयजल के सभी टैंकरों में जीपीएस लगवाने और हैंडपंपों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed