फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   General Manager inspected Mirzapur, Vindhyachal, Chunar station

Mirzapur News: महाप्रबंधक ने मिर्जापुर, विंध्याचल, चुनार स्टेशन का किया निरीक्षण

Sun, 05 Nov 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
General Manager inspected Mirzapur, Vindhyachal, Chunar station
मिर्जापुर। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से प्रयागराज के मध्य नवनिर्मित तीसरी लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विंध्याचल स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मिर्जापुर व चुनार स्टेशन पर भी अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने विंध्याचल स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस बात पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया कि किसी भी रेल यात्री को स्टेशन पर चल रहे रीडेवेलपमेंट के कार्य के चलते असुविधा न हो। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मिर्जापुर व चुनार स्टेशन पर प्रारंभ हुए आधुनिकीकरण के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने रेलवे प्लेटफार्म पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं में सुधार का निर्देश भी दिया। उधर, महाप्रबंधक ने कैलहट- नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के मध्य चल रहे तीसरी लाइन के कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कैलहट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां नए स्टेशन भवन के निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने महाप्रबंधक का ध्यान स्टेशन पर पेयजल की समस्या की तरफ आकृष्ट कराया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को एक महीने के अंदर पेयजल की समस्या का निदान करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की। ताकि ट्रेन पकड़ने में लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed