फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganja worth Rs 45 lakh hidden behind coconut recovered, two arrested

Mirzapur News: नारियल के पीछे छिपाकर रखा 45 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 45 lakh hidden behind coconut recovered, two arrested
मिर्जापुर। एसटीएफ और अहरौरा पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से बुधवार को शाम को डीसीएम में नारियल के पीछे छिपा कर रखे 45 लाख रुपये मूल्य का 152 किलो गांजा को बरामद किया। साथ ही गांजा तस्करी के आरोप में दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यह जानकारी सीओ मड़िहान अमर बहादुर ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ प्रयागराज के उप निरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह की टीम को सूचना मिली कि डीसीएम से गांजा लेकर तस्कर जाने वाले हैं। एसटीएफ की टीम ने अहरौरा पुलिस के साथ टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। वाहनों की जांच के दौरान एसटीएफ ने डीसीएम में सवार दो आरोपियों राम सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ तथा धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम बरी पोस्ट किच्छा थाना फुलवट्टा जनपद उधमपुर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान डीसीएम पर कच्चे नारियल के पीछे छिपाकर गांजा रखा हुआ दिखा। पुलिस ने डीसीएम से 152 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी। सीओ के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे उड़ीसा प्रांत के रायगढ़ा से डीसीएम पर कच्चे नारियल के पीछे छिपाकर गांजा कानपुर ले जा रहे थे। वहां से मांग के अनुसार आस-पास के जिलों को सप्लाई करते हैं। इससे प्राप्त धनराशि आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed