फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganja worth 20 lakhs recovered, three smugglers in a car absconded

Mirzapur News: 20 लाख का गांजा बरामद, कार सवार तीन तस्कर फरार

Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth 20 lakhs recovered, three smugglers in a car absconded
जिगना/मिर्जापुर। नारकोटिक्स सेल तथा जिगना थाने की पुलिस ने शनिवार को देर रात गौरा कोल्हुआ का किनारा गांव के पास से गांजे की तस्करी के आरोप में एक आरोपी को पकड़ा। इस बीच मौका पाकर कार सवार तीन तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक सत्येंद्र प्रधान को मुखबिर से सूचना मिली कि कार से गांजा लेकर तस्कर जिगना के रास्ते जाने वाले हैं। सूचना पर नारकोटिक्स सेल ने जिगना पुलिस के साथ गौरा कोल्हुआ का किनारा गांव के पास नाकेबंदी की। इस दौरान कार सवार तस्कर गांजा एक खेत में छिपा रहे थे। उसी बीच टीम ने उनको पकड़ने की कोशिश की। इस बीच कार सवार गांजा तस्कर गाड़ी लेकर पीछे की ओर भागा। जिगना पुलिस ने पीछा किया, परंतु तीन गांजा तस्कर कार से भागने में सफल रहे। एक गांजा तस्कर उदय सिंह उर्फ दूधनाथ निवासी गौरा कोल्हुआ को टीम ने पकड़ लिया। उसके पास से 50 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। 3300 रुपये नकद बरामद हुए। उन्होंने बताया कि अपहरण का शोर होने पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम की घेराबंदी शुरू कर दी। जब ग्रामीणों को पता चला कि पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा है तो लोग चले गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में अंकित सिंह निवासी गौरा, सरजन सिंह निवासी लालगंज, धर्मेंद्र उर्फ महेंद्र बिंद निवासी गोसाई पुरवा विंध्याचल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed