फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga water level rising by 1 cm every 3 hours

Mirzapur News: हर 3 घंटे पर 1 सेमी बढ़ रहा गंगा का जल स्तर

Sat, 06 Jul 2024 05:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rising by 1 cm every 3 hours
मिर्जापुर। जिले में अभी भले ही बरसात नहीं हो रही है लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ाव पर है। 15 जून से पांच जुलाई तक गंगा के जलस्तर में 0.55 मीटर की वृद्धि हुई। 15 जून को का गंगा का जलस्तर 63.050 मीटर रहा। खतरे का निशान 77.724 मीटर है। खतरे के निशान से गंगा अभी 14.124 मीटर नीचे हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह चल रहा है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अभी तक किसानों के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। फिरभी गंगा से जुड़ीं नदियों सहित गंगा में बढ़ाव शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा था, वहीं शुक्रवार को थम कर एक सेंटीमीटर प्रति तीन घंटे हो गया है। हालांकि जिले में बाढ़ की अभी कोई संभावना नहीं है लेकिन ऐहतियातन प्रशासन मुस्तैद है। सदर, चुनार तहसील क्षेत्र में छानबे, कोन, सीटी, पहाड़ी, मझवां, सीखड़ व नरायनपुर ब्लॉक में गंगा के तटवर्ती इलाकों के लिए कुल 37 बाढ़ चौकियां तैनात करते हुए बाढ़ कंट्रोल रूम में कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed