फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga's water level increased by 40 cm in twenty four hours

चौबीस घंटे में 40 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर

Thu, 25 Aug 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased by 40 cm in twenty four hours
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। चौबीस घंटे में 40 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने के बाद फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाके में बसे लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। बुधवार को शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 75.15 मीटर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

बीते रविवार को दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 75.24 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार को घट कर 74.72 मीटर पर पहुंच गया था। बीते मंगलवार की शाम अचानक फिर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई। यह क्रम बुधवार को भी जारी रहा। गंगा का पानी धीरे-धीरे तटवर्ती गांवों की ओर बढ़ रहा है। तटवर्ती इलाकों में खेतों में बोई गई अरहर, धान, उड़द, मूंग व तिल्ली की फसल के साथ ही पशु चारा पानी में डूब रहा है। गंगा नदी में बाढ़ की आशंका देखते हुए मड़ई आदि लगाकर रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व पानी घटने से लोग राहत में थे। इस बीच फिर से जलस्तर में वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एडीएम शिव प्रताप शुक्ल का कहना है कि जिले में अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ से दो मीटर नीचे है। बाढ़ चौकियां पहले से मुस्तैद हैं। सदर व चुनार तहसील क्षेत्र में कुल 37 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed