फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga rising by five centimeters per hour, the danger of floods increased by a raging

पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही गंगा, रौद्र रुप से बढ़ा बाढ़ का खतरा

Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga rising by five centimeters per hour, the danger of floods increased by a raging
तटवर्ती इलाकों में अधिकांश घर पानी से घिरे, फसलें हुई जलमग्न
विज्ञापन

पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, रौद्र रुप से बढ़ा बाढ़ का खतरा
पक्काघाट व नारघाट के आसपास कई सीढि़यों समेत छोटे-छोटे मंदिर डूबे
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। प्रति घंटे पांच सेंटीमीटर बढ़ रहे गंगा में पानी से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को तटवर्ती इलाकों का रुख होने से कई घर व मकान जहां पानी से घिर गए हैं वहीं फसलें पानी में डूब जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। बुधवार को गंगा का जलस्तर 75.470 मीटर पहुंच गया है।
नदी और नाले के सहारे घिरते गांव को देखकर निचले इलाकों के लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुटे रहे। नगर में प्रति घंटे दो घंटे के अंतराल में एक के बाद एक घाटो की डूबती सीढि़यों को देखकर लोग हैरत में हैं। बाढ़ का नजारा देखने के लिए गंगा के दोनों किनारों पर सुबह, शाम लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। नगर के पक्काघाट व नारघाट के आसपास कई सीढि़यों समेत छोटे-छोटे मंदिर पानी से डूब गए हैं। लोगों ने आशंका जताई कि यदि इसी तरह से गंगा बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में बाढ़ से काफी क्षति से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
बाढ़ के पानी घिरा अंत्येष्टि स्थल, शव जलाने में हो रही असुविधा
चील्ह। विकास खंड कोन के पुराने बाडा स्थित गंगा घाट पर बना अंतर्राज्यीय अंत्येष्टि स्थल बाढ़ के पानी से घिर गया। बुधवार को शव जलाने में लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। कई तो नाव के सहारे शव व लकडि़यों के साथ पहुंचकर क्रियाक्रम में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बाढ़ से अकोढ़ी-बबुरा मार्ग बंद, नौका संचालन की मांग
जिगना। गंगा नदी का जल स्तर बढने से अकोढी- बबुरा मार्ग बंद हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बतादें कि अकोढी- बबुरा मार्ग पर कर्णावती नदी पर बने पुल पर पानी आ जाने से अकोढी, चौखठ सहित बबुरा, जोपा, दत्तीपट्टी, थानीपट्टी, उंचडीह, अधवार आदि गांवों के लोगों का आवागमन शुक्रवार से बंद हो गया। प्रमुख सुमन सिंह, अवधराज सिंह, ग्राम प्रधान अकोढी सतीश चंद तिवारी, बबुरा प्रधान आनंदमोहन सिंह, विनोद कुमार पांडेय आदि ने कर्णावती नदी में तत्काल नाव संचालन कराने की जिलाधिकारी से मांग की है।
इनसेट
चुनार में सहमे तटवर्ती इलाके में बसे लोग
चुनार। गंगा के निरंतर बढ़ते जल स्तर के चलते तटवर्ती इलाके में बसे लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। लोग अपनी रिहायशी मकान के साथ ही मवेशियों के चारा पानी आदि के बारे में सोचकर चिंतित होने लगे हैं।
चुनार तहसील क्षेत्र अंतर्गत भौरहीं, धौरहरा, समसपुर, टम्मलगंज, बहरामगंज, ऐबकपुर मोहाना, चितरहा, गांगपुर, धरम्मरपुर, बगही, जलालपुर माफी, शिवपुर, रैपुरिया आदि बाढ़ प्रभावित गांव है। बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित इलाके के लोग अभी से ही अपने रिहायशी के साथ ही मवेशियों के चारा पानी की व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। शुक्रवार की सुबह गंगा के बढ़ते जल स्तर के चलते संतोषी माता मंदिर घाट की रेलिंग व किला घाट स्थित साहित्य संत धाम की सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है।

चुनार में बाढ़ चौकियों को किया गया सतर्क
चुनार। बाढ़ के मद्देनजर तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियों को शुक्रवार को सतर्क कर दिया गया। जोगवा, खेमई बरी, बहुआर, ओढ़ी, डवक, विक्सी, पसियाही, डोमनपुर, खैरा, रामगढ़ कला, सीखड, मगरहां, मोइनुद्दीनपुर, अदलपुरा, टेकौर, जलालपुर माफी, बगही गांगपुर, भवानीपुर, नकहरा , पचेवरा दर्रा, शेरपुर सहित कुल 23 बाढ़ चौकियां गांव के प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन में स्थापित की गयी है। तहसीलदार अरूण कुमार गिरि ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। आवश्यकता अनुसार जरूरतमदों को सहयोग मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि गंगा में सात सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed