फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga is in spate for the third time in 21 days, water level is rising by 1.50 cm per hour

Mirzapur News: 21 दिन में तीसरी बार गंगा उफान पर, 1.50 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा पानी

Wed, 28 Aug 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Ganga is in spate for the third time in 21 days, water level is rising by 1.50 cm per hour
मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में 21 दिन बाद मंगलवार को शाम चार बजे से फिर वृद्धि शुरू हो गई। मंगलवार को सुबह गंगा का जलस्तर 71.440 मीटर पर था। इस बीच शाम चार बजे 1.50 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि होने लगी। इसके चलते मंगलवार को गंगा का जलस्तर 71.500 मीटर पर पहुंच गया। गंगा में फिर आए उफान से तटवर्ती इलाकों में बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस साल आठ अगस्त को रात आठ बजे तक गंगा का जलस्तर वर्ष 2023 के 73.66 मीटर को पार कर 75.010 मीटर तक पहुंचने के बाद घटने का सिलसिला शुरू हुआ था। जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद 15 अगस्त को सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर घटकर 72 मीटर के करीब पहुंच गया था। इसके बाद 15 अगस्त को दोपहर बाद अचानक जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला 21 अगस्त को सुबह आठ बजे तक जारी रहा। इसके बाद उसी दिन से जलस्तर घटने लगा था। जलस्तर में कमी आने का क्रम मंगलवार को सुबह आठ बजे तक चलता रहा और जलस्तर 71.440 मीटर रहा। इस बीच मंगलवार को शाम चार बजे से गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि शुरू हो गई। गंगा के जलस्तर में 1.50 सेमी प्रति घंटे वृद्धि होने से जलस्तर 71.500 मीटर पर पहुंच गया। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर तथा खतरे का निशान 77.724 मीटर है। उधर, गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सदर व चुनार तहसील क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती गांवों में 37 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी जिले में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। अगले कुछ दिनों में पानी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed