फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gandhi on death anniversary salute

पुण्यतिथि पर बापू को नमन

Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gandhi on death anniversary salute
बापू को नमन

विज्ञापन
सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में पुष्पांजलि हुई। देश के सभी ज्ञात एवं अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 


 शहीद उद्यान में सोमवार को राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई गई। नागरिकों ने महात्मा गांधी सहित सभी अमर शहीदों की प्रतिमाआें पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक व शहीद उद्यान प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवलाल अवस्थी ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। मोहम्मद ताज, तारकेश्वर तिवारी, रमाशंकर मालवीय, अच्युतानंद शुक्ल, रामजी बिंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

उधर गांधी जी की पुण्यतिथि पर विंध्याचल स्थित महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान श्रीनारायण शुक्ल, श्रवण झा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर के मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन मूल्याें पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी का साबरमती आश्रम से अटूट रिश्ता था, आश्रम से गांधी जी आजीवन जुड़े रहे, इसलिए इन्हें साबरमती के संत की उपाधि मिली। श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्कूली की असरा, माही, आसिफा, अर्पिता, नविका, वहाब, स्वास्तिक, खुशी ने राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed