फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Game of private ambulance in government hospital, exploitation of patients

सरकारी अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस का खेल, मरीजों का शोषण

Thu, 04 Mar 2021 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Game of private ambulance in government hospital, exploitation of patients
मिर्जापुर। मरीजों की सेवा करने के लिए लगी एंबुलेंस को भी कमाई को कुछ लोगों ने जरिया बना लिया है। सरकार ने तो मरीजों की सेवा के लिए 102 और 108 की एंबुुलेंस सेवा दी है। पर सरकारी अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंसकर्मी हावी हो गए हैं। रात के समय आने वाले गंभीर मरीजों को जल्द अस्पताल ले जाने के बहाने निजी अस्पतालों में भर्ती करा दे रहे।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस संचालन का खेल काफी समय से चल रहा है। पूर्व में एंबुलेंस गुटों में विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। कुछ समय के लिए इनकी मनमानी पर विराम लगा, पर फिर से यह मामले सामने आने लगे हैं। इस समय दोनों अस्पतालों में निजी एंबुलेंस संचालक अस्पताल कर्मचारियों की मिलीभगत से गरीब मरीजों को शोषण कर रहे हैं। जिले के सरकारी अस्पताल में बेहतर सुविधा न मिलने पर उन्हें बाहर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया जाता है। इसके लिए उनको सरकारी एंबुलेंस भी उपलब्ध कराया जाती है, पर यहीं पर अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत से प्राइवेट एंबुलेंस संचालक बीमार को निजी अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। जहां से उन्हें कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed