फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Friend was killed by hitting his head with brick in mirzapur two brothers turned out to killers arrested

UP: ईंट से सिर कूंच कर की थी दोस्त की हत्या, भट्ठे पर मिली लाश का पर्दाफाश, दो भाई निकले हत्यारे; गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 10:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 10:21 PM IST
सार

मामला का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल भेज दिया। बताया कि तीनों ईंट-भट्ठे पर शराब पीने जाते थे। एक दिन शंकर ने शराब नहीं पिलाई तो दोनों भाइयों ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भट्ठे पर ले जाकर ईंट से सिर कूंच दिया। 

विज्ञापन
Friend was killed by hitting his head with brick in mirzapur two brothers turned out to killers arrested
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: शराब के नशे में दो भाईयों ने ही भट्ठे पर ले जाकर दोस्त शंकर की ईंट से सिर कूंच कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दोनों भाईयों को न्यू अहरौरा रेलवे स्टेशन आउटर कोलउंद गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से खून से सना कपड़ा बरामद किया। मामले का खुलासा एएसपी ने किया।

विज्ञापन




मिर्जापुर के भोरमार माफी गांव में बीते रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पुराने ईंट-भट्ठे पर शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त शंकर (45) के रुप में की। पत्नी गीता की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर अदलहाट पुलिस ने न्यू अहरौरा रेलवे स्टेशन आउटर के पास कोलउंद गांव से छोटू कुमार और उसके भाई रविंद्र भारती निवासी भोरमार माफी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान रविंद्र ने बताया कि शंकर के साथ गांव के ईंट-भट्ठा के पास अक्सर शाम को बैठकर शराब पीते थे। 27 अप्रैल को गांव में मैच देखते समय शंकर ने शराब पिलाने को कहा, मना करते हुए रविंद्र ने शंकर को एक थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद उसी रात शंकर शराब के नशे में उसके घर के सामने आकर गाली देने लगा। दोनों भाई भी शराब के नशे में थे। इससे गुस्से में आकर अपने भाई छोटू कुमार के साथ शंकर से मारपीट कर ईट-भट्ठे पर लाया और उसके सिर पर ईंट मारकर बेहोश कर दिया।

बेहोश समझकर घर दोनों भाई वापस आ गए। सुबह पता चला की उसकी मौत हो गई है। एएसपी ने बताया कि भट्ठा तीन साल से बंद था। भट्ठे पर शराब पीने के बाद पन्नी को मिट्टी में गाड़ देते थे, जिससे किसी को पता न चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed