{"_id":"6afcb5f75b8c99180008fe9f","slug":"five-special-trains-will-run-via-mirzapur-providing-convenience-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-165159-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मिर्जापुर होकर चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें, होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मिर्जापुर होकर चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें, होगी सहूलियत
विज्ञापन
मिर्जापुर। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में मिर्जापुर होकर पांच विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें रांची-आनंद विहार, जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दानापुर-बंगलूरू कैंट और छपरा-उधना विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इनमें रांची-आनंद विहार और दानापुर-बंगलुरु कैंट का मिर्जापुर स्टेशन पर ठहराव होगा। रांची-आनंद विहार ट्रेन चुनार स्टेशन पर भी रुकेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 08077 रांची-आनंद विहार विशेष ट्रेन 17 नवंबर को रांची से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। यह रात 10:15 बजे चुनार और 10:38 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08078 आनंद विहार-रांची विशेष ट्रेन 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:05 बजे मिर्जापुर और 7:55 बजे चुनार पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का एक-एक फेरा होगा।
गाड़ी संख्या 03223 दानापुर-बंगलुरु कैंट एकतरफा विशेष ट्रेन 17 नवंबर को शाम छह बजे दानापुर से रवाना होगी। यह रात 11 बजे मिर्जापुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद प्रयागराज छिवकी के लिए रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05115 छपरा-उधना एकतरफा विशेष ट्रेन 19 नवंबर को शाम 6:20 बजे छपरा से रवाना होगी। यह 20 नवंबर की सुबह 4:55 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन सुबह 5:20 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा गाड़ी संख्या 05539 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 17 और 24 नवंबर को जयनगर से रात 11:50 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05540 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल 19 और 26 नवंबर को शाम सात बजे चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का मिर्जापुर स्टेशन पर ठहराव नहीं है। गाड़ी संख्या 03225 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वन-वे स्पेशल 18 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होगी। इसका भी मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर ठहराव नहीं है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस एप के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।