फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fraud of five thousand by luring 50 thousand

50 हजार का लालच देकर पांच हजार की ठगी

Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Fraud of five thousand by luring 50 thousand
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक से धन निकाल कर बाहर निकलते ही एक युवक को 50 हजार का लालच देकर दो ठग पांच हजार रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र छोटेलाल बीमार पिता के इलाज के लिए बुधवार की दोपहर दीपनगर स्थित आर्यावर्त बैंक से पांच हजार रुपये निकाल कर जैसे ही बाहर निकले दो बाइक सवार उनके पास पहुंचे। युवक को प्लास्टिक में कागज का बंडल पकड़ाकर उससे पांच हजार लेकर भाग गए । पीड़ित ने बताया कि दोनों बाइक सवार पास पहुंचे और एक बंडल देकर कहा कि किसी को पांच हजार रुपये देना है। ये बंडल देखेगा तो पूरा ले लेगा। इसलिए 50 हजार की गड्डी रखो। पांच हजार दो। वापस आने पर 25-25 हजार बांट लेंगे। लालच में आकर राजेश ने 50 हजार की गड्डी ले ली और पांच हजार रुपये दे दिया। पैसा पाकर दोनों वहां से भाग गए। राजेश ने प्लास्टिक को खोलकर देखा तो उसमें कागज का टुकउ़ा था। वह रोते हुए चौराहे पर दोनों आरोपितों की तलाश करता रहा, पर दोनों नहीं दिखाई दिए। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस चौकी में कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed