{"_id":"68cb09e5a521e4d0290a0f9a","slug":"fourteen-members-of-a-gang-that-extorted-money-by-promising-jobs-in-a-company-were-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-140287-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर धन उगाही करने वाले गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर धन उगाही करने वाले गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर पैसा ऐठने के मामले में गिरफ्तार आरोपी । स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। कटरा पुलिस ने मंगलवार की देर रात जंगीरोड ककरहवा के पास से कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर धन उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन बाइक, कंम्प्यूटर, प्रिंटर व स्कैनर बरामद किया गया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी नितेश सिंह ने किया।
कानपुर के नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी तनिष उमराव ने 16 सितंबर को नामजद आरोपियों को कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने टीम के साथ दबिश देकर जंगीरोड ककरहवा से 14 आरोपी शेष अवतार निवासी तलवार थाना डिवाई जनपद बुलंदशहर, अरविंद कुमार निवासी डोरीनगर थाना एटा जिला अलीगढ़, बब्लू गुप्ता निवासी औरंगाबाद थाना दक्षिणटोला जिला मऊ, हवन सिंह निवासी मौमा थाना कानीबाड़ा जिला शिवनी मध्य प्रदेश, पवन निवासी मौमा थाना कानीबाड़ा जिला शिवनी मध्य प्रदेश,
निखिल कुमार निवासी मौहम्दपुर कला डिवाई जिला बुलंदशहर, लवकुश निवासी बुरहानपुर डिवाई जिला बुलंदशहर, निलेश सक्सेना निवासी बुढ़नपुर थाना मझिला जिला हरदोई, विजय सक्सेना निवासी बुढ़नपुर मझिला जिला हरदोई, राजा कुमार निवासी डुमड़ा थाना सोनवर्षा जिला सहरसा बिहार, संतोष निवासी बुरहानपुर डिवाई जिला बुलंदशहर, रंजीत कुमार निवासी अनुपपुर सिहुली जिला कानपुर देहात, प्रांशु तिवारी निवासी अमिलिहा थाना चौबेपुर जिला कानपुर नगर, सत्यम निवासी सकरवा थाना ककवन जिला कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों में फ्रॉड कर नौकरी के नाम पर लिए गए आठ लाख रुपये को सीज कराया गया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लीड विजन ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में प्रदेश के विभिन्न जनपद से अलग-अलग लोगों को संपर्क कर नौकरी के नाम पर बुलाते थे। उनको नौकरी का झांसा देकर 22000 रुपये वसूलते थे। पैसा नहीं मिलने पर उनको बंधक बनाकर मारते-पीटते हैं। जान से मारने का भय दिखा कर उनके द्वारा फर्जी कंपनियों का सौंदर्य प्रसाधन के वस्तुएं जबरन खरीदवाकर पैसा वसुलते हैं।
विज्ञापन
हजारों लोगों को बना चुके है निशाना
जंगीरोड में 2017 से कंपनी खुली है। कंपनी के लोग अब तक हजारों लोगों को शिकार बना चुके है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि जंगीरोड में कार्यालय था। देहात कोतवाली के नकहरा में गोदाम था। जहां ये लोग पैसा न देने वाले को बंधक बनाकर डराते थे। अब तक 30 से अधिक लोग शिकायत कर चुके है।