{"_id":"639b6df94b2e841cb3174d88","slug":"four-people-were-arrested-for-making-illegal-liquor-mirzapur-news-vns688767537","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अवैध शराब बनाने के आरोप में चार लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अवैध शराब बनाने के आरोप में चार लोग पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध कच्ची देशी शराब बनाने के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से शराब के साथ यूरिया और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने पुलिस लाइंस स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्रि के नेतृत्व में लालगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक लालगंज ज्ञानू प्रिया ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बनाने वाले ठिकाने पर दबिश देकर चार आरोपियों निखिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, छोटेलाल, अजय को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि मौके से 215 लीटर अवैध कच्ची शराब, तीन किग्रा यूरिया, भट्ठी से शराब निर्माण में प्रयुक्त छह कंटेनर, तीन टिन कनस्टर बरामद हुए। पुलिस ने चारों आरोपितों को आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया गया कि वे कच्ची देशी शराब का निर्माण व बिक्री करने का काम करते हैं। बिक्री से अर्जित धनराशि को आपस में बांट लेते है। शराब निर्माण में महुआ आदि में गुड़ सहित अन्य सामग्री मिलाकर लहन तैयार करते हैं। भट्ठी पर लहन को गर्म कर कच्ची देशी शराब बनाते है। तीक्ष्ण एवं नशीला बनाने के लिए उसमें यूरिया भी मिला देते हैं।