{"_id":"6a417ace9e7f1ea23f0648a5","slug":"four-people-including-a-woman-and-a-child-were-injured-in-a-land-dispute-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156276-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे महिला-बच्ची समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे महिला-बच्ची समेत चार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। चितविश्राम गांव में रविवार को जमीन विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी, डंडे, रॉड और फावड़े से हमला कर दिया।
हमले में संतोष पटेल (50), पत्नी मंजू देवी (45), आकाश (18) और भतीजी रानी (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजगढ़ के चितविश्राम गांव निवासी संतोष पटेल ने गांव की ही लक्ष्मीना देवी से एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसी बात के लिए गांव का विशाल राय रंजिश रखने लगा था।
रविवार सुबह नौ बजे संतोष पटेल (50) बेटे आकाश (18) के साथ खेत की मेड़ पर टहल रहा था। आरोप है कि तभी पहले से घात लगाए बैठे विशाल राय, महेंद्र राय, रविकेश राय, जोगिंदर राय, रमाकांत राय, गंगा राम, मनोज, भोला और छह अज्ञात लोग लाठी, डंडा, रॉड और फावड़ा लेकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने आते ही संतोष पटेल और उनके बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर उन्हें बचाने पहुंचीं पत्नी मंजू देवी (45) और भतीजी रानी (14) के साथ भी मारपीट की गई।
हमले में संतोष पटेल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित संतोष कुमार की तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद