फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four million items including cash usurped thief

नकदी समेत चार लाख का सामान ले उड़े चोर

Thu, 04 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 04 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four million items including cash usurped thief
कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड मोहल्ले में चोरों ने एक घर में 18 हजार की नकदी समेत चार लाख रुपए के आभूषण और अन्य सामान पार कर दिए।
विज्ञापन


आभूषण और सामान गृह स्वामी की बेटी की तीन बाद होने वाली शादी के लिए घर में रखे गए थे। सूचना पर पहुंचीे पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल की।

जंगीरोड मोहल्ला निवासी विनोद कुमार के पुत्र धीरेंद्र अग्रहरी की शादी 19  जनवरी को थी जबकि बेटी की शादी छह फरवरी को होनी है। परिवार के लोग बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए सामानों को जुटा चुके थे।

मंगलवार की रात सभी अपने अपने कमरे में सोए थे। देर रात पहुंचे चोर विनोद कुमार के कमरे में घुस गए और आलमारी व बक्से को तोड़ कर उसमें रखा 17 हजार 500 रुपया नगद,
विज्ञापन


दो सोने की अंगूठी, सोने की आठ जोड़ी बाली, सोने का हार, एक सोने की चेन, सोने की छह नग कीलऔर कीमती कपड़ों समेत अन्य सामान उठा ले गए।  घटना की जानकारी तब परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


को हुई जब भोर में विनोद की पत्नी नीलम की नींद खुली। कमरे में सामान विखरा देख वह शोर मचाने लगी।
परिवारीजनों ने बताया कि छानबीन करने पर लगता है कि छत के रास्ते चोर आंगन में आए और विनोद के कमरे में घुसकर सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed