फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four lakh theft including cash and jewelery

नकदी व आभूषण समेत चार लाख की चोरी

Mon, 14 Feb 2022 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Four lakh theft including cash and jewelery
जिगना। थाना क्षेत्र के सिंहावल गांव मे चोरों ने रविवार की रात एक मकान में घुस कर नकदी और आभूषण समेत चार लाख का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। मकान मालिक ने चोरी की जानकारी 112 डायल की पुलिस को दी। इसके बाद पीआरवी और थाने की फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिहावल गांव निवासी धीरेश सिंह पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह के मकान में चोर रविवार की रात पीछे से छत पर चढ़ गए। छत से आंगन में उतरे। जिस कमरे में आलमारी रखी थी उस कमरे में धीरेश सिंह का पुत्र गोली सो रहा था। कमरे का दरवाजा खुला होने के कारण चोरों ने आलमारी खोल कर उसमें रखा दो अटैची निकाल लिया। अटैची को छत पर ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखा लगभग चार हजार रुपये नकद व लगभग चार लाख रुपये का आभूषण-जेवरात चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो देखा कि आलमारी खुली है। छत पर जाकर देखा तो अटैची खुली थी। चोरी की जानकारी होने पर 112 पर फोन कर पीआरपी को सूचना दिया। पीआरवी ने थने में सूचना दिया। चोरी की सूचना पर जिगना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची कर जांच पड़ताल किया। मकान मालिक के मुताबिक चोर नकदी और आभुषण समेत चार लाख का सामान चोरी कर ले गए। वहीं पुलिस चोरी को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed