फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four employees, including the doctor in charge, were found absent in the inspection of the CMO

सीएमओ के निरीक्षण में प्रभारी डॉक्टर समेत चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Fri, 13 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four employees, including the doctor in charge, were found absent in the inspection of the CMO
पटेहरा। शुक्रवार को सीएमओ राजीव सिंघल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा व न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुती के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इसमें डॉक्टर समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

बहुती के प्रभारी चिकित्सक डॉ. कौशल कुमार मौर्य, वार्डब्याय जयप्रकाश मालवीय के साथ ही एनएम ए पंकज कुंज समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित थे। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण लेने के लिए उन्होंने निर्देश दिया है। वहीं, मौजूद लैब टेक्निशियन चंद्रमा यादव को समय से जांच करने की हिदायत देते हुए वार्डों की सफाई पर असंतोष व्यक्त किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा के निरीक्षण में आरबीएस की डॉक्टर ऊषा पाल अनुपस्थित मिलीं। प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर जच्चा बच्चा का हाल जानने के बाद भीषण गर्मी में मरीजों को हो रही समस्या के निवारण के लिए ऑपरेशन कक्ष में दो बेड लगवाने के लिए निर्देश दिया। नियुक्त दो दाइयों लीलावती व मिना को वापस अस्पताल में ज्वाइन कर कार्य करने के लिए आदेशित किया। सीएमओ ने मौजूद आशाओं से भी उनका हाल पूछते हुए मानदेय आदि मिलने के बारे में जाना। सीएमओ ने कहा इसमें व्याप्त असुविधा को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed