फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four candidates including district panchayat member died

जिला पंचायत सदस्य समेत चार उम्मीदवारों का निधन

Sat, 24 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four candidates including district panchayat member died
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से मात्र तीन दिन पूर्व शुक्रवार को एक जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार समेत बीडीसी व ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी के निधन से क्षेत्र में खलबली मच गयी। प्रत्याशियों के निधन से छानबे, हलिया व सीखड़ विकास खंड के संबंधित गांवों में शोक की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन

जिगना, विकासखंड छानबे के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला पंचायत छानबे वार्ड संख्या एक से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद कुमार पांडेय 42 वर्ष की बीमारी के चलते शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसी तरह आदमपुर में ग्राम प्रधान प्रत्याशी खलीपुन बेगम पत्नी खुशियाल अली 50 वर्ष की शुक्रवार को निधन हो गया। जिससे गांव में खलबली मच गयी। बृहस्पतिवार को उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए प्रयागराज ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत ओझा ने बताया कि उस गांव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित रहेगा। शेष पदों का चुनाव कराया जाएगा। हलिया, स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी पन्नालाल श्रीवास्तव (76) जो मुड़पेली वार्ड संख्या 103 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से उम्मीदवार थे। शुक्रवार की सुबह अचानक हृदय गति रुकने से घर उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है। खंड विकास अधिकारी हलिया राम दरस चौधरी ने बताया कि मुड़पेली क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार की मौत की सूचना प्राप्त हुई है।संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है जैसे ही रिपोर्ट आती है चुनाव कार्यालय को भेज दी जाएगी। सीखड़,बीदापुर में ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी पुष्पावती देवी पत्नी राम नरेश की शुक्रवार का सुबह निधन हो गया। मृत्यु की सूचना प्रत्याशी के पति रामनरेश ने लिखित रूप से आरओ सीखड़ डॉ घनश्याम प्रसाद को दिया। आरओ डॉ घनश्याम प्रसाद ने बताया कि ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित करदिया गया है। शेष अन्य पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इससे पूर्व भी तीन प्रत्याशियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed