फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four attached to police line including station head, post in charge

थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी समेत चार पर गाज गिरी

Wed, 16 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four attached to police line including station head, post in charge
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी तीन चचेरे भाइयों के हत्याकांड का खुलासा न होने पर थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी समेत चार पर गाज गिरी। उन्हें एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। जबकि हत्याकांड का खुलासा करने में गठित की गई एसआईटी की पूरी टीम के अलावा, क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस, स्वाट टीम, यहां तक की एसटीएफ भी फेल साबित हो रही है। बड़ी बात ये भी है कि नगर और छानबे विधायक के साथ ही किशोरों के परिवारीजनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद ही मामले में कार्रवाई की सूचना आई।
विज्ञापन

बामी निवासी राजेश तिवारी का पुत्र 15 वर्षीय पुत्र सुधांशु, 15 वर्षीय शिवम पुत्र राकेश तिवारी व 14 वर्षीय हरिओम पुत्र मुन्नालाल तिवारी एक दिसंबर को कुशियरा जंगल में बेर खाने गए थे। एक दिन बाद तीनों का शव जंगल के बंधी में मिला। तीन किशोरों की हत्या का शासन से भी संज्ञान लिया गया। सीएम ने भी पीड़ित परिजनों से बात की। मामले के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया। इसमें एएसपी नक्सल के नेतृत्व में सीओ लालगंज, थानाध्यक्ष लालगंज, विंध्याचल और हलिया को लगाया गया। इसके अलावा क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस, स्वाट टीम जांच करती रही। एडीजी जोन ने भी मौके का निरीक्षण किया, दूसरी बार जिले के दौरे पर आकर अधिकारियों को चेतावनी दी। आईजी पीयूष श्रीवास्तव और एसपी अजय कुमार सिंह भी कई बार मौका मुआयना व पूछताछ करने गांव में गए। पर मामले का खुलासा अब तक नहीं हो सका। पुलिस और जांच में लगी अन्य टीमों को खुलासा करने में फेल होता देख पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को थानाध्यक्ष लालगंज हरिश्चंद्र सरोज, चौकी प्रभारी लहंगपुर पंकज राय, एसआई हैदर अली, हेड कांस्टेबल सुदिष्ट कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट हो रहा है कि जिस हत्याकांड की जांच में लगे पुलिस के बड़े अधिकारी और बड़ी जांच टीम फेल हो गई, तो उसमें थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की महज खानापूर्ति करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed