{"_id":"657803734a7c2ef9950d56a9","slug":"four-arrested-for-selling-land-fraudulently-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-448770-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के सरसंवा गांव में फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपीगंज निवासी अशोक कुमार का संतनगर थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में पांच बीघा जमीन थी। अशोक को पता नहीं चला और उनकी जमीन चार आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर अशोक बनकर बेच दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा निवासी छोटेलाल ने ही अशोक बनकर जमीन को बेचा है। छोटेलाल ने बंशी चौहान, शिव कुमार निवासी गढ़वा थाना मड़िहान, त्रियुगी नाथ ऊर्फ कल्लू विश्वकर्मा निवासी नदिहार थाना राजगढ़ की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर पांच बीघे जमीन बेच दिया। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक धनंजय कुमार राय ने सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राम सरीख ने बताया चारों आरोपियों ने चार नवंबर 2021 में फर्जीवाड़ा कर अशोक की पांच बीघा जमीन चार लाख 80 हजार रुपये में बेच दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।