फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four accused arrested in the case of assault in southern campus

Mirzapur News: दक्षिणी परिसर में हुई मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in the case of assault in southern campus
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में हुई मारपीट के मामले में शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बीते 12 जून की शाम दो बाइकों की टक्कर के बाद बीकाॅम और वीवोक के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट की इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मारपीट की घटना से नाराज छात्रों का एक गुट धरने पर बैठ गया था। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। मारपीट के मामले में उप आरक्षाधिकारी के निर्देश पर सुरक्षा सुपरवाइजर ने देहात कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि मारपीट के मामले में मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रियांक यादव निवासी खेलार थाना बबीना जनपद झांसी, दीपेंद्र चापागई निवासी ग्राम औडालगुड़ी थाना गोवर्धना जनपद बाक्सा असम, सुमित शेखर निवासी तिलका माझी थाना तिलका माझी जनपद भागलपुर बिहार, मंयक कुमार निवासी सीतामढ़ी थाना रूनी सैदपुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed