{"_id":"689a41543d24a018010a24a8","slug":"four-accused-arrested-in-religious-conversion-case-religious-books-and-posters-recovered-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-138213-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, धार्मिक पुस्तक व पोस्टर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, धार्मिक पुस्तक व पोस्टर बरामद
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद
जमालपुर। डवक नहर के पास स्थित एक मकान से पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चंदौली जिले के बबुरी रघुनाथपुर निवासी ओमकारनाथ केशरी की तहरीर पर की है। यह वर्तमान में जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक गांव में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि डवक नहर के पास स्थित एक मकान में चंदन राम व ऋतु निवासी रामपुर चमरही बबुरी चंदौली, जगदीश राम निवासी सिकरी बबुरी चंदौली, रामलोचन राम निवासी सरने अलीनगर चंदौली धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पुलिस ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई।
उसके बाद पुलिस ने सभी को उक्त मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के पास से एक बैग, सात धार्मिक पुस्तक व छह पोस्टर बरामद किया है।
मामले में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया था। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
इसके साथ ही थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में इस तरह की अन्य गतिविधियों पर नजर रखें ताकि कार्रवाई की जा सके।
शिकायत कर्ता ने बताया कि कुछ विशेष समुदाय के लोग इन दिनों क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह चोरी छिपे धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।