फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former senior sub-block chief and his supporter killed, six injured

पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख व उनके समर्थक की मौत, छह घायल

Wed, 14 Apr 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Former senior sub-block chief and his supporter killed, six injured
पटेहरा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर मंगलवार की दोपहर बाद सामने से आ रहे कार से बचने के चक्कर में अनियंत्रित सवारी जीप पलट गई। हादसे में जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन कर घर जा रहे पूर्व जयेष्ठ उप ब्लाक प्रमुख और उनके समर्थक की मौत हो गई। चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर घायल जीप चालक को भर्ती कर लिया गया। वहीं मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के रैकर गांव निवासी 55 वर्षीय रामाश्रे उर्फ जंगली पटेल पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख रह चुके है। वह इस बार पटेहरा ब्लाक के वार्ड नंबर दो से निर्दल चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव लड़ने के लिए वह मंगलवार को अपने समर्थक जमुहरा निवासी 50 वर्षीय श्याम सुंदर यादव के साथ नामांकन करने जिला मुख्यालय आए थे। दोपहर में नामांकन करने के बाद वह सवारी जीप में बैठ कर घर जा रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर सामने से आ रही कार से बचने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टर ने रामाश्रे उर्फ जंगली और उनके समर्थक श्याम सुंदर यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल जीप चालक खूंटी (26), निर्मला( 30) पत्नी राकेश निवासी हिनौती थाना लालगंज, सुनीता(35) पत्नी सुरेश निवासी हिनौता राजापुर थाना लालगंज, सोनी (36) जायसवाल पत्नी राजेंद्र निवासी लालडिग्गी कोहरान गली कोतवाली कटरा, केशा देवी (65) पत्नी होरीलाल निवासी नेवढ़िया थाना लालगंज व सीमा (46) पत्नी गुलाब चंद्र निवासी बनकी थाना लालगंज घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

1995 में थे पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख
पटेहरा। मृतक रामाश्रे उर्फ जंगली 1995 से 2000 तक पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख रहे। जंगली को तीन पुत्री और दो पुत्र है। इसमें एक पुत्री की शादी नहीं हुई है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों ही नहीं उनके समर्थकों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed