फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Foolproof security arrangements

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

Tue, 26 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर Updated Tue, 26 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Foolproof security arrangements
जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। जहां सरकारी स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा वहीं शिक्षण संस्थानों में भी बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


नगर के पुलिस लाइन ग्राउंड पर देर शाम तक रंगाई-पुताई के साथ ही ग्राउंड की साफ-सफाई होती रही।
वहीं जिलेभर में सुरक्षा चाकचौबंद रखने के लिए पुलिस विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां कर ली हैं।

 इसे लेकर नगर में रूट मार्च भी निकाला गया। जिले भर में सुबह से शाम तक कार्यक्रम के आयोजन होते रहेंगे।
गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

पुलिस लाइन के पूरे ग्राउंड की सजावट देखते ही बन रही थी, वहीं उच्चाधिकारियों के कार्यालयों व गैर सरकारी दफ्तरों पर भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन ग्राउंड पर परेड सहित अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी।

शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए विद्यालय में एक हफ्ता पूर्व से ही तैयारियां चल रही थीं, जो सोमवार तक चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों ने सांयकाल तक गायन, वादन, नृत्य एवं नाटकों का पूर्वाभ्यास किया।
नगर के शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

नगर के पुलिस लाइंस रोड स्थित नेशनल कान्वेंट पब्लिक स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. रामहर्ष गुप्त होंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य अनुपमा गुप्त ने दी है।

विजयपुरा स्थित डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर सुबह नौ बजे से ध्वजारोहण व विविध आयोजन किए गए हैं। यह जानकारी विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर आयुष कुमार सर्राफ ने दी है।

 गणतंत्र दिवस पर नगर के वासलीगंज स्थित पूर्वी इंस्टीट्यूट आफ आर्ट एंड म्यूजिकल सेंटर में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। यह जानकारी डायरेक्टर दिनेश मजूमदार ने दी है।

 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से सांय सात बजे से सिविल कोर्ट कंपाउंड स्थित एसोसिएशन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अली जामिन होंगे।


उधर, जिले में स्वयंसेवी संस्थ्ााओं के साथ्ा ही एनजीओ और अन्य प्राइवेट स्कूलों में भ्ाी तैयारियों का अंतिम रूप दे दिया गया। खास तौर से बच्चे झंडोत्तोलन को लेकर बेहर उत्साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed