{"_id":"6a94890deb15181e340fd1db","slug":"flowing-water-and-greenery-captivated-the-mind-while-the-dilapidated-road-and-parking-situation-added-to-the-difficulties-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-160284-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जलप्रवाह-हरियाली ने मोहा मन, बदहाल सड़क-पार्किंग ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जलप्रवाह-हरियाली ने मोहा मन, बदहाल सड़क-पार्किंग ने बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन
क्षेत्र के सिद्धी नाथ दरी पर जल प्रपात, संवाद
सक्तेशगढ़। भादो के पहले रविवार को बाबा सिद्धनाथ दरी में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही परिवार के साथ पहुंचे पर्यटकों से दरी गुलजार रही। पहाड़ों से उतरता तेज जलप्रवाह, आसपास की पहाड़ियों पर छाई हरियाली और बारिश के बाद बदला प्राकृतिक नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। युवाओं ने प्राकृतिक दृश्यों को मोबाइल कैमरे में कैद किया।
प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पर्यटकों को अव्यवस्थाओं से भी जूझना पड़ा। दरी तक पहुंचने वाली सड़क खराब होने से बरसात में आवागमन चुनौतीपूर्ण हो जाता है। वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से भी परेशानी हुई। पर्यटकों ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले यहां बच्चों के लिए पार्क हुआ करता था, लेकिन अब पार्क नहीं होने से परिवारों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहती है। तेज जलप्रवाह के कारण बच्चों के पानी के करीब जाने का खतरा बना रहता है।
सुविधाएं बढ़ें तो पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सैलानियों का कहना है कि बाबा सिद्धनाथ दरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सड़क, पार्किंग, सुरक्षित बाल उद्यान, बैठने की जगह, प्रकाश और सुरक्षा जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं तो यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। इससे स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। रविवार को उमड़ी भीड़ से साफ है कि बेहतर सुविधाएं मिलने पर सिद्धनाथ दरी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकती है।