फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five seats, BJP in elections

विधानसभा चुनाव में पांचों सीटें जीतेगी भाजपा

Sat, 16 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर Updated Sat, 16 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five seats, BJP in elections
मिशन 2017 को पूरा करना पहला लक्ष्य है। मिशन 2017 के तहत जिले के पांचों विधानसभा सीटों जीत दर्ज करनी है। आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। कार्यकर्ता मिशन 2017 के लिए कमर कस लें। कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिशन 2017 की सफलता मिलेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी एकजुटता और तालमेल बना कर कार्य करें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पांचों सीटों पर विजय दर्ज कराई जा सके। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इसमें भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगा है, तो विकास कार्य में तेजी आई है। प्रधानमंत्री कार्ययोजना बना कर विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से विश्व का नेतृत्व करेंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। अनिल सिंह, आशाराम यादवेश, लाल बहादुर सिंह, अनुराग सिंह, श्यामसुंदर, रत्नाकर सिंह, शैलेंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed