फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five people injured in accidents

Mirzapur News: हादसों में पांच लोग घायल

Tue, 03 Sep 2024 05:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in accidents
सीखड़/राजगढ़। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मढ़िया गांव निवासी 22 वर्षीय सोनाली सिंह मगरहा कॉलेज से अपने किसी परिचित के साथ बाइक से चुनार की ओर गई थीं। वहां से लौटते समय कठेरवां प्रयागपुर गांव के पास राजमार्ग-74 पर बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चुनार पुलिस ने घायल छात्रा का इलाज स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक 25 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी चंदापुर को पीएचसी चुनार भेज दिया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी घटना क्षेत्र के कठेरवा मोड़ के पास राजमार्ग-74 पर हुई। भुइली खास गांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार बाइक से अपनी माता 55 वर्षीय राजकुमारी के साथ कछवां की तरफ जा रहे थे। कछवां की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन को स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। चुनार कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार घायल हुए हैं। उधर, नदीहार गांव निवासी आनंद कुमार श्रीवास्तव (40) बाइक से ददरा बाजार गए थे। वापस लौटते समय बाइक अनियंत्रित गिर गई। इससे आनंद घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed