फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five new ticket counters opened at station

Mirzapur News: स्टेशन पर खोले गए पांच नए टिकट काउंटर

Tue, 09 Apr 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Five new ticket counters opened at station
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र मेले को देखते हुए रेलवे के प्रयागराज मंडल की तरफ से विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों के लिए अलग से टिकट काउंटर खोले गए हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर वाटर पॉइंट भी खोले गए हैं।
विज्ञापन

पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल की तरफ से नवरात्र के दौरान विंध्याचल में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नौ से 23 अप्रैल तक के लिए यात्रियों की सुविधा के बाबत स्टेशन पर समय सारणी, किराया सूची, प्रवेश, निकास और अनारक्षित टिकट काउंटर बोर्ड लगा दिए गए हैं। इससे यात्रियों को संबंधित जानकारी आसनी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र मेला के मद्देनजर विंध्याचल स्टेशन पर पांच नए टिकट काउंटर, एक खोया पाया केंद्र तथा एक पूछताछ केंद्र खोला गया है। यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए टिकट काउंटर पर काम करने के लिए 14 अतिरिक्त स्टाॅफ उपलब्ध कराए गए हैं। इनके अलावा 15 टिकट चेकिंग स्टॉफ की ड्यूटी लगाई है। टिकट मेला बुकिंग घर पर आठ अप्रैल की रात 12 बजे से टिकट वितरण शुरू हो जाएगा। आरक्षण काउंटर दोनों पालियों में खोले जाएंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पांच वाटर पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 10 स्नान घर तथा 20 शौचालय भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed