फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five injured in two road accidents

Mirzapur News: दो सड़क हादसों में पांच घायल

Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Five injured in two road accidents
थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रविवार की रात 11 बजे मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लूसा गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अरविंद (18) और लक्ष्मी नगर पहाड़ी थाना पडरी व उनके साथी दिनेश सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान पीछे से आ रही बोलेरो उनके पैर पर चढ़कर निकल गई। दोनों युवक बरात से लौट रहे थें। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया इसके बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरी घटना राजगढ़ के अमहवा गांव के पास डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले तीन छात्र, एक बाइक से बरात में मित्र के घर धनसीरिया गांव जा रहे थे। तीनों छात्र आदित्य (20) निवासी झांसी, लकी मोर्य (22) निवासी करतारपुर बिहार, महेश सिंह (22) निवासी शाहगंज सोनभद्र राजगढ़ मधुपुर मार्ग पर अमहवा गांव के पास सड़क किनारे खाई में गिरकर घायल हो गए। विपरीत दिशा से बरात से लौट रहे लोगों ने सहयोगियों के साथ सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। तीनों घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed