फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five arrested for culpable homicide

गैर इरादतन हत्या में पांच गिरफ्तार

Sat, 26 Feb 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for culpable homicide
पड़री थाना क्षेत्र के देवपुरा पटखैली गांव में बुधवार की शाम को भूमि विवाद में पिटाई से महिला की मौत मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार के पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मालती देवी (57) पत्नी स्व. मुरली आंगनबाड़ी सहायिका है। परिजनों ने बताया कि कुंए के जगत बनवाने के लिए मालती देवी ने अपनी जमीन दिया था। आरोप लगाया कि अब विपक्षी जमीन कब्जा कर अपना मकान बनाने लगे। मालती ने विरोध किया तो विपक्षियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बीच बचाव करने गई उसकी बहू सुग्गा व पुत्री कविता को भी मारा पीटा। पिटाई से मालती देवी को गंभीर चोट लगी। बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने विपक्षियों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने पांच पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार केे अघवार चौराहे से पुलिस ने आरोपी नंदा उर्फ नंदलाल प्रजापति, संदीप पुत्र नंदा, हीरावती पत्नी नंदा, रितू, शिखा उर्फ सीता पुत्री नंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed