फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First the driver was made to drink a lot of alcohol, then he was murdered and the Bolero was looted

Mirzapur News: चालक को पहले जमकर पिलाई शराब, फिर हत्या कर लूटी बोलेरो

Thu, 17 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
First the driver was made to drink a lot of alcohol, then he was murdered and the Bolero was looted
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव से बोेलेरो चालक की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। आरोपियों ने बोलेरो बुक कर जंगल में चालक को शराब पिलाने के बाद चाकू से उसकी हत्या की थी। इसके बाद बोलेरो लूट ली। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं।
विज्ञापन

एएसपी आपरेशन ओपी सिंह और सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि कम्हारी गांव निवासी प्रमोद गुप्ता (26) के पास बोलेरो थी, जो बुकिंग में चलाता था। 10 अप्रैल को गांव के दो नाबालिग लड़के बोलेरो बुक कर पटेहरा जाने की बात कहकर प्रमोद को ले गए थे। इसके बाद प्रमोद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

प्रमोद के भाई अमित गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। इसके बाद 14 अप्रैल को बहुती जंगल में प्रमोद की लाश मिली थी। अमित के साले ने बरकछा के पास प्रमोद के साथ तीन लोगों को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी। पूछताछ के बाद बोलेरो, हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगी दो शर्ट बरामद कर ली गई।
इसके बाद चौथे आरोपी हेमंत कुमार पांडेय उर्फ दीपक निवासी पथरौर, थाना संतनगर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बोलेरो में लगी मैट और म्यूजिक सिस्टम बरामद किया गया। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह और चौथे को जेल भेज दिया गया है। बिदाई कराने के बहाने बुक की थी गाड़ी : मिर्जापुर। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि प्रमोद के गांव के दो किशोरों ने किसी महिला की विदाई कराने के नाम पर बोलेरो बुक की थी। आरोपियों ने 10 अप्रैल को प्रमोद को भरुहना चौराहे पर बुलाया। वहां देहात कोतवाली क्षेत्र का एक और नाबालिग मिला।

इसके बाद पटेहरा के लिए निकले। आरोपियों ने दो बोतल शराब खरीदी। उन्होंने बोलरो चालक प्रमोद को खूब शराब पिलाई। खुद कम शराब पिलाई। लालगंज के बहुती जंगल में पहुंचने पर आरोपियों ने चाकू से प्रमोद की हत्या कर शव झाड़ी में छिपा दिया। वहां से बोलेरो लेकर हेमंत पांडेय उर्फ दीपक के पास पहुंचे। दीपक से पहले ही दो लाख रुपये में बोलेरो बेचवाने की बात हो गई थी। दीपक ने बोलेेरो से मैट और म्यूजिक सिस्टम निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed