फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   first somwari of sawan

आज मंदिरों में उमड़ेगी शिवभक्तों की भीड़

Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
first somwari of sawan
सावन के पहले सोमवार के लिए मंदिरों को सजा दिया गया है। नगर के बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर में भी तैयारी पूरी हो गई है।

विज्ञापन
 श्रावण मास के प्रथम सोमवार के मद्देनजर जनपद के शिवालयों पर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मंदिराें की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई कार्य पूरा हो गया, वहीं शिव मंदिरों की सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही है। पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

सावन माह के प्रथम सोमवार के मद्देनजर नगरीय इलाके सहित जिले के ग्रामीण अंचलों के शिवालायों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नगर के प्राचीन बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर में रंगाई-पुताई पूर्ण हो चुका है, वहीं शिव मंदिर की साफ-सफाई का कार्य रविवार की सांयकाल तक तेज गति से चलता रहा। बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत स्वामी योगानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि भक्तों की उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
विज्ञापन


नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सहित नगर के रैदानी कालोनी श्री ताड़केश्वर महादेव, चौबेटोला स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव, टटहाई रोड स्थित श्री टाटेश्वर नाथ महादेव, पेहटी के चौराहा स्थित श्री नागेश्वर नाथ महादेव, महुवरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी महादेव, घंटाघर स्थित श्री घंटेश्वर महादेव, कोटवां स्थित श्री कोटेश्वर नाथ महादेव, शिवपुर स्थित श्री रामेश्वरम् महादेव सहित कई अन्य शिवालयों में सोमवार के मद्देनजर सभी तैयारियाें को पूरा कर लिया गया है। सावन में शिवालयों पर की जा रही सजावट की छटा देखते बन रही है। सोमवार को मंदिराें में बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शिवालयों के सामने माला-फूल व प्रसाद आदि की दूकानें भी रविवार की सांयकाल ही लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मंदिरों पर बैरिकेडिंग आदि की भी व्यवस्था पूरी हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed