फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire broke out in the barn, sleeping child was saved

Mirzapur News: मड़हे में लगी आग, सो रहे बालक को बचाया

Sun, 01 Feb 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the barn, sleeping child was saved
हलिया के मझियार गांव में मोहन गुप्ता के रिहायशी मड़हा में लगी आग । स्रोत- संवाद
हलिया। थाना क्षेत्र के मझियार गांव में स्थित मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार सुबह आग लग गई। मड़हे में सो रहे दो वर्षीय बालक को ग्रामीणों ने किसी तरह से बाहर निकाल उसकी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इससे एक लाख रुपये नकद और गृहस्थी का सामान जल गया। मझियार गांव निवासी मोहन गुप्ता ने बताया कि सुबह परिजन बगल के खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान मड़हे में आग लग गई। लपटें देखकर लोग दौड़कर आए। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मड़हे में सो रहे बबलू गुप्ता के दो वर्षीय पुत्र शिवांश को किसी तरह से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने मोटर पंप चलकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक लाख नकद, गृहस्थी का सामान, कपड़े चारपाई, दो साइकिल, गेंहू चावल आदि जला गया। मोहन गुप्ता ने बताया कि धान बिक्री से मिले एक लाख रुपये सहित संपूर्ण गृहस्थी का जलने से दो लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed