फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Find employment for youth under MNREGA

Mirzapur News: मनरेगा के तहत युवाओं के लिए ढूंढे रोजगार

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Find employment for youth under MNREGA
मिर्जापुर। मनरेगा की केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को अष्टभुजा डाक बंगला में मनरेगा व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। दल के सदस्यों ने हिदायत दिया कि जिस समय खेती का सीजन न हो, उसी समय अधिक रोजगार देने का प्रयास करें।
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा ने मनरेगा के तहत कराए कार्यों की जानकारी ली। सभी खंड विकास अधिकारियों ने कार्यों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस व जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने पूरी योजना की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम ने विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत विजयपुर में विन्ध्यवाटिका व कामापुर कला में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनकी बातों को सुना। इस दौरान आम के पौधे का रोपण भी किया गया। चौपाल के दौरान मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने तथा वर्ष भर में कम से कम डेढ़ सौ दिन मनरेगा मे कार्य देने तथा समय से भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने एनआरएलएम, मनरेगा, राशनकार्ड, आवास, दुग्ध, विकास, डेरी, बकरी पालन, पशुपालन, कृषि सहित अन्य योजनाओं पर रायशुमारी की कि और विकास कैसे हो सकता है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विनोद कुमार यादव, गुलाम रसूल, प्रधान शहीदाबानों, पूजा विश्वकर्मा ने अपने-अपने विचार को साझा किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, जिला विकास अधिकारी एस के राय, उपायुक्त श्रम रोजगार मो नफीस, खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता, ए डी ओ पंचायत पीयूष दुबे, सचिव सौम्या सिंह सहित तकनीकी सहायक संतोष सिंह, उमेश कुमार, महेश विश्वकर्मा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed