फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Festive colors in the market... happiness increased with the customers

Mirzapur News: बाजार में त्योहारी रंग ... ग्राहकों के साथ बढ़ीं खुशियां

Tue, 24 Feb 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Festive colors in the market... happiness increased with the customers
तुलसी चौक में पिचकारी और मुखौटे से सजी दुकान।- -संवाद।
मिर्जापुर। होली नजदीक आते ही बाजार पर त्योहारी रंग चढ़ गया है। बाजार भी सजकर तैयार हैं। सुबह से देर शाम तक बाजार में चहल-पहल जारी है। दुकानों, प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ से व्यापारी भी काफी उत्साहित हैं। दुकानदारों को होली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चार मार्च को होली है। इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। सिविल लाइन, रमईपट्टी, महुवरिया, वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमुहानी, संगमोहाल, मुकेरी बाजार व धुंधीकटरा आदि बाजारों में भी इसकी रौनक साफ तौर पर देखी जा सकती है। सुबह होते ही बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाते हैं। दिन चढ़ने के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को खरीदारी के लिए बाजार आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ये देर शाम तक चलता रहता है।
विज्ञापन

खासकर कपड़ों की दुकानों से लेकर किराना दुकान पर भारी भीड़ लोगों की उमड़ रही है। रंग, गुलाल से लेकर रंग-बिरंगी पिचकारी और मुखौटों से बाजार पूरी तरह से सज चुका है। रंग बिरंगी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। खासकर पिचकारियां और मुखौटे बच्चों की पहली पसंद हैं। बच्चों में इसका क्रेज देखा जा रहा है। यही हाल रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर भी है। अबीर, गुलाल की दुकानों से बाजार पूरी तरह से पट चुका है। होली के पर्व में अभी एक सप्ताह भले ही हैं, लेकिन इसकी धूम घरों से लेकर बाजारों तक में साफ तौर पर देखी जा रही है। चिप्स, पापड़ से लेकर गुझिया और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ी है। संवाद

तुलसी चौक में पिचकारी और मुखौटे से सजी दुकान।- -संवाद।

तुलसी चौक में पिचकारी और मुखौटे से सजी दुकान।- -संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed