फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Female Worker Crushed to Death After Stack of Finished Bricks Collapses

Mirzapur News: तैयार ईंटों का ढेर गिरने से दबकर महिला श्रमिक की मौत

Sat, 23 May 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Female Worker Crushed to Death After Stack of Finished Bricks Collapses
कछवां। थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव स्थित एमडीएस ईंट भट्ठा पर शुक्रवार को तैयार ईंटों का ढेर गिर जाने से दबकर महिला मजदूर महामलपुर गांव निवासी सुनीता (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुनीता (45) प्रतिदिन की तरह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गई थी। ईंटों का ऊंचा ढेर अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद भट्ठा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद मजदूरों ने तत्काल महिला को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने बताया कि गड़ौली स्थित ईंट भट्ठे पर तैयार ईंटों का ढेर गिरने से एक महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed