फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Female help desk opened in police station, still 12 days of hearing

थाने में खुला महिला हेल्प डेस्क, फिर भी सुनवाई में लगे 12 दिन

Wed, 21 Oct 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Female help desk opened in police station, still 12 days of hearing
चील्ह। एक ओर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ थानों पर महिलाओं के मामले की सुनवाई के लिए महिला हेल्प सेंटर खुल गया है। इसके बाद भी चील्ह पुलिस ने छेड़खानी करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने में 12 दिन लगा दिया। वो भी जब एसपी ने आदेश दिया तब जाकर चील्ह पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक वृद्ध महिला ने अपने गांव के कुछ लोगों पर अपनी बेटी को मारने पीटने कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए नौ अक्तूबर को चील्ह थाने पर तहरीर दिया। महिला आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगाती रही। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस बीच थाने पर महिलाओं की सुनवाई के लिए मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क खुल गया, पर पीड़ित महिला की सुनवाई थाने पर नहीं हुई। थाने पर कार्रवाई न होने पर महिला फरियाद ले करके अपनी बेटी को साथ लेकर के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। पुलिस अधीक्षक के फटकार पर बुधवार की देर शाम घटना के 12 दिन पर चील्ह चील्ह पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामला महिला का होने के बाद भी चील्ह पुलिस काफी दिनों तक बेपरवाह बनी रही और टालमटोल करती रही। चील्ह थाने में फरियादियों की बात को न सुनने का मामला आए दिन आ रहा है। इससे फरियादी परेशान है, पर अधिकारी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed