फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Feel free to tell your problems to the police, action will be taken immediately

Mirzapur News: बेझिझक पुलिस को समस्याएं बताएं, तत्काल होगी कार्रवाई

Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Feel free to tell your problems to the police, action will be taken immediately
मिर्जापुर। चुप रहने से समस्या दूर नहीं होती है। इसलिए निडर होकर अपनी समस्याएं बताएं, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सदैव आपकी मदद के लिए तत्पर है। छात्राएं पुलिस हेल्पलाइन नंबर की भी मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन

ये बातें सीओ सदर अमर बहादुर ने मंगलवार को बाजीराव कटरा स्थित सुंदर मुंदर जायसवाल बालिका इंटर काॅलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।
विज्ञापन

सीओ ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्रा अकेली है और रात में घर जाने की दिक्कत होती है तो वह 112 नंबर पर फोन कर मदद ले सकती है। महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित घर पहुंचाएंगी। कहा कि डायल 112 में फोन करने पर आठ से 10 मिनट में गाड़ी आपके पास पहुंच जाती है। सड़क और चौराहों पर तैनात पुलिस की भी मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने छात्राओं को साइबर क्राइम बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि वीडिया गेम खेलती हैं तो गेम में बोलने वाले से बात न करें। किसी प्रकार का लिंक शेयर न करें। लालच देकर लिंक शेयर कराकर साइबर ठगी की घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा कई छात्राओं ने सीओ से सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया।
अनम अख्तर ने पूछा कि जंगल में किसी तरह की परेशानी होने पर पास में फोन न हो तो क्या करें। सीओ ने बताया कि उस समय खुद पर भरोसा करें और आसपास के लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें। आयशा और रीना समेत अन्य छात्राओं ने भी प्रश्न पूछे। इस दौरान प्रधानाचार्य दीपा के अलावा अनुराधा गुप्ता, दुर्गेश, सुनीता देवी, सुनीता पांडेय, श्रद्धा शंकरन, ज्योति वर्मा, अनूप कुमार आदि थे।

इन छात्राओं को मिलीं पुस्तकें: पुलिस की पाठशाला में सीओ सदर अमर बहादुर ने प्रश्न पूछने वाली छात्राओं को अमर उजाला फाउंडेशन की पुस्तकें दी। पुस्तक पाने वालों में रीना, आयशा, अनम अख्तर, संध्या प्रजापति, अंजलि, रोशनी, प्रीति चौधरी, काजल, प्रिया विश्वकर्मा और प्रीति विश्वकर्मा आदि छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed