फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fed up with illness, the young man hanged his life by hanging from the noose

Mirzapur News: बीमारी से तंग आकर युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 09 Apr 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Fed up with illness, the young man hanged his life by hanging from the noose
पड़री। थाना क्षेत्र के अघवार गांव में रविवार की रात कमरा बंद कर युवक ने पंखे पर गमछे के फंदे के सहारे लटक कर जान दे दी। सोमवार को सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर भाई ने जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। खिड़की से झांकने पर युवक फंदे से लटका दिखा। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रविंद्र कुमार धरकार (32) दस साल पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका दाहिना पैर कट गया था। उनसे दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पत्नी रेशमा बच्चों को लेकर 15 दिन पहले मायका सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के बरैया गांव चली गई थी। घर में रविंद्र अकेले थे। रविवार की रविंद्र ने दरवाजा बंद करके कमरे में पंखे पर गमछा के फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार को सुबह रविंद्र के बड़े भाई गोविंद ने दरवाजा बंद होने पर आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से देखा तो रविंद्र फंदे से लटका था। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर रविंद्र को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि युवक की पत्नी मायके गई थी। वह बीमार था। संभवत: बीमारी से तंग आकर उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed