{"_id":"6afe0723e949ed59830e661b","slug":"farmers-who-burn-stubble-will-be-denied-the-samman-nidhi-support-grant-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-165200-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पराली जलाई तो सम्मान निधि से वंचित होंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पराली जलाई तो सम्मान निधि से वंचित होंगे किसान
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेतों में धान की पराली जलाने वाले किसानों पर अब सख्ती होगी। पराली जलाने की पुष्टि होने पर किसानों से पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति वसूलने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और खाद-बीज पर मिलने वाला अनुदान भी रोक दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों पर प्रति घटना पांच हजार, दो से पांच एकड़ तक 10 हजार और पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। सैटेलाइट के जरिये पराली जलाने की निगरानी की जा रही है। सूचना मिलने पर कृषि और राजस्व विभाग की टीम मौके पर जांच कर इसकी पुष्टि करेगी।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पराली जलाने की 24 घटनाएं सामने आई थीं। जांच में दो मामलों की पुष्टि होने पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक सात घटनाएं सामने आई हैं। इनमें छह कूड़ा जलाने की थीं, जबकि मझवां के गड़ौली निवासी जयप्रकाश सिंह पर पराली जलाने की पुष्टि होने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की है। उन्होंने पराली का उपयोग पशुचारे, कंपोस्ट खाद और गोशालाओं में करने की सलाह दी। साथ ही पराली प्रबंधन के लिए हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और बेलर जैसे कृषि यंत्रों के इस्तेमाल पर जोर दिया।