{"_id":"6afe065aceae882d050eaaa8","slug":"faith-surges-at-bechubir-mela-one-lakh-devotees-pay-their-respects-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-165198-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेचूबीर मेले में उमड़ी आस्था, एक लाख ने टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेचूबीर मेले में उमड़ी आस्था, एक लाख ने टेका मत्था
विज्ञापन
बेचूवीर मेले में उमड़े श्रद्धालु।- संवाद।
- फोटो : Department
अहरौरा। बरही गांव स्थित बेचूबीर बाबा के अंतरप्रांतीय मेले में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा की चौरी पर मत्था टेककर मन्नतें मांगीं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र को एक जोन और दो सेक्टर में बांटकर करीब 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीना के नेतृत्व में 40 उपनिरीक्षक और 125 सिपाहियों सहित पुलिस बल मुस्तैद है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए चौरी के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं, पुजारी ब्रजभूषण यादव की सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। यहां दो दरोगा और आठ सिपाही तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र, वायरलेस सेट और मोबाइल पुलिस टीम की भी व्यवस्था की गई है।
मेले से एक दिन पहले ही हजारों दुकानदार पहुंचकर अपनी दुकानें सजा चुके थे। पुजारी ब्रजभूषण यादव ने बताया कि बुधवार सुबह से देर शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा की चौरी पर मत्था टेका।