फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers raised the issue of electricity, water in Rabi seminar

रबी गोष्ठी में किसानों ने उठाया बिजली, पानी का मुद्दा

Thu, 20 Oct 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the issue of electricity, water in Rabi seminar
विकास भवन के आडिटोरियम हाल में बुधवार को आयोजित जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी में किसानों ने बिजली, पानी व सम्मान निधि का मुद्दा उठाते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

विकास खंड सीखड़ से आए किसान नरेंद्र मिश्रा ने बताया सिंचाई के लिए गांवों में बनी नालियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रहलाद सिंह ने बताया कि बाण सागर परियोजना से जुड़े अधिकारियों द्वारा जरगो जलाशय में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड पहाड़ी से आए लाला मिश्रा ने विकास खंड में पंप कैनालों की बदहाली का मुद्दा उठाया। कहा कि पहाड़ी ब्लॉक में पांच लिफ्ट कैनाल हैं। कैनाल कहीं खस्ताहाल हैं तो कहीं लो वोल्टेज समस्या है। पंप कैनालों के लिए क्षेत्र में एक स्वतंत्र फीडर की मांग कई महीने से की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस ने किसानों की समस्याएं सुनने के बाद समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने किसानों को परंपरागत खेती के साथ ही स्ट्राबेरी व ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए तकनीकी जानकारी दी। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने धान के सीजन खेतों में पराली जलाए जाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा से आए वैज्ञानिक डॉ. जेपी राय ने रबी फसलों की खेती के लिए बोआई करने से पहले बीज शोधन की सलाह दी। गोष्ठी में पशुपालन, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई, उद्यान, मत्स्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed