फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers blocked the road for paddy purchase

धान खरीद को लेकर किसानों ने किया सड़क जाम

Sat, 05 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road for paddy purchase
मिर्जापुर। धान खरीद को लेकर किसान पूरे जिले में किसान परेशान हैं। अधिकांश केंद्रों पर खरीद या तो ठप है या किसी वजह से धीमी है। मड़िहान में शनिवार को किसानों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं, कछवां में बोरा न होने की वजह से खरीद नहीं होने की शिकायत किसान कर रहे।
विज्ञापन

मड़िहान, धान खरीद में लापरवाही बरतने से आक्रोशित किसानों ने शनिवार की सुबह ग्यारह बजे मिर्जापुर- शक्तिनगर मार्ग को आधे घंटे तक बंद रखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। मड़िहान तिराहे पर किसानों ने ट्रैक्टर खड़ा कर राजकीय मार्ग जाम कर दिया और सड़क पर बैठ गए। थाने के समीप आवागमन प्रभावित होने के कारण मौके पर पुलिस पहुंच गई। किसानों को समझाबुझाकर जाम को खोलवाया गया। किसानों का कहना था कि धान न बिकने से रबी फसल की जोताई बुआई भी पिछड़ रही है। खाद बीज खरीदने के लिए पैसा नहीं है। अधिकारी उनकी समस्या से अनभिज्ञ हैं। किसान जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल से शिकायत दर्ज कर समस्या का सम्पूर्ण समाधान चाहते हैं। जिलाधिकारी का क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने का निर्देश भी विफल हो रहा है। केंद्र प्रभारी धान खरीद में रुचि नहीं दिखा रहे। इस अवसर पर उपस्थित किसानों में राजकुमार, अशोक, दीपनारायण, सरोज, मिथिलेस आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कछवां। पहले जहां आदर्श नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों के धान खरीद केंद्रों पर मोटा धान न लेने के कारण किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था तो अब बोरों की कमी से केंद्रों पर धान खरीद प्रभावित है। उन किसानों का धान तौला जा रहा है, जो खुद बोरी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक में पांच क्रय केंद्रों पर धान खरीद चल रही है। अब तक 60 फीसदी धान की खरीद हो चुकी है लेकिन किसानों की दिक्कत कम नहीं हो रही है। अब धान क्रय केंद्रों पर बोरों की कमी से किसान परेशान हैं। जिससे खरीद प्रभावित है। हाल यह है कि किसानों को धान के साथ बोरे भी लाने पड़ रहे हैं। जिससे किसानों को अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है। बरैनी गांव निवासी मुकेश सिंह ने बताया कि कछवां में संचालित धान क्रय केंद्र पर इस समय बोरे न होने से धान खरीद बंद है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed