{"_id":"60a68ec68ebc3e34f7418f86","slug":"farmer-s-death-six-injured-due-to-lightning-mirzapur-news-vns5904775192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मौत
विज्ञापन
जिले में बुधवार की शाम से हो रही लगातार बारिश के दौरान बिजली गिरने से जहां हलिया में सब्जी की रखवाली कर रहे किसान की मौत हो गई। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा बिजली की जद में आने से 20 से अधिक पशु-पक्षियों की भी जान चली गई। घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
हलिया गांव के बसकुडिया मजरा निवासी किसान भोदल (60) बुधवार को अपने घर से एक किमी दूर खेत की रखवाली करने के लिए पाही पर सो रहा था। किसी काम से बाहर निकला और तभी बिजली गिऱने से किसान की मौत हो गई। आस पास मौजूद अन्य लोग बुजुर्ग किसान को उपचार के लिए ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बुजुर्ग को चार पुत्र हैं। ग्राम प्रधान शिवबाबू सेठ सहित आसपास के लोग पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया। आपसी सहमति से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
राजगढ़: मड़िहान थाना अंतर्गत राजगढ़ क्षेत्र में बिजली गिरने कुड़ी निवासी रमेश की पत्नी रीता देवी (23) वर्ष, पुरैनिया निवासी घामड़ी(19) पिता प्रेमनाथ, सत्यम (14) पिता राजकुमार, रामसेवक (16), रामपुर बरहो निवासी विद्यावती (50) पति राम सकल आकाशीय बिजली से गंभीर रूप से झुलस गई। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घामड़ी, सत्यम की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी रोजन अली की 12 बकरियां बिजली की चपेट में आने से मर गयीं।
विज्ञापन
पटेहरा: इसी क्रम में मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला निवासिनी 22 वर्षीय रंजना बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। लालगंज, क्षेत्र में नरौली निवासी बैजनाथ की दो गाय और खम्हरिया निवासी उदित का एक भैंसा की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी प्रकार बल्हिया खुर्द निवासी तौलन प्रजापति का मकान रात में गिर गया लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
जिगना: थाना क्षेत्र के भिलगौर गांव निवासी पुर्री लाल सोनकर की दो भैंस व बकरा बकरी मुर्गी रखे थे। बिजली गिरने से दो भैंस व चार मुर्गी मर गई जबकि दो बकरा व कई मुर्गी मामूली रूप से झुलस गई हैं। भुक्तभोगी ने एसडीएम को घटना की सूचना दी है ।